किन्नौर राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला के साथ किन्नौर जिले के बटसेरी गांव दौरा किया, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 29, 2023

    किन्नौर राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला के साथ किन्नौर जिले के बटसेरी गांव दौरा किया,



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / हिमाचल प्रदेश : गत दिवस राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला द्वारा किन्नौर जिला के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कल्पा उपमंडल के बटसेरी गांव का दौरा किया। उनके द्वारा किन्नौर के आतिथ्य से प्रभावित हुए बटसेरी गांव का भी दौरा किया और कहा कि सांगला घाटी के पुराने स्वरूप को पुन विकसित किया जाएगा। राज्यपाल ने गांव में बने विष्णु नारायण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने महिला मंडलों व अन्य स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि यहां के स्थानीय निवासी पूरी तरह अपनी जड़ों से जुड़े हैं और सेवानिवृति के बाद भी गांव आकर अपने गांव के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की रक्षा के लिये सीमा पर हमारे जवान तैनात हैं उसी तरह देश के इन प्रथम गांव के लोग भी हमारी रक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रियों को इन प्रथम गांव भेजकर यह संदेश दिया है कि इन गांव का विकास हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सांगला घाटी को उसके पुराने स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि किन्नौर के लोगों का हृदय विशाल है और वे अपने रीति-रिवाजों को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और कृषि गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। ग्राम पंचायत बटसेरी के प्रधान श्री प्रदीप कुमार द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर, बटसेरी के लोगों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर किन्नौरी संस्कृति की झलक दिखाता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। लेडी गवर्नर और उपायुक्त ने भी किन्नौरी नाटी डाल कर संस्कृति का आनंद लिया। राज्यपाल ने सांगला बाजार का दौरा भी किया जहां पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ था। बाद में, राज्यपाल ने भारत-तिब्बत सीमा बल की मस्तरंग चौंकी का दौरा किया। उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा बल के जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी राज्यपाल के साथ थीं। उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा बल के यह जवान देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों के साथ भी समन्वय स्थापित कर विकास में सहयोग कर रहे हैं। राज्यपाल के सचिव श्री राजेश शर्मा, उपायुक्त किन्नौर सुश्री तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक चाहल तथा आई.टी.बी.पी. के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।




     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.