जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 77 तक पहुंची, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, September 26, 2023

    जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 77 तक पहुंची,


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : सोमवार को डेंगू के दो मामले सामने आए। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। सेहत विभाग के अनुसार सिविल अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीजों के 34 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से तीन मामलों की पुष्टि हुई। दो मामले जिले से संबंधित है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 77 तक पहुंच चुकी है। सेहत विभाग की टीमों ने 2419 घरों में दस्तक दी। इस दौरान 11 जगह डेंगू का लारवा मिला, जिसे मौके पर नष्ट करवा दिया । 
     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.