अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज वुमन सैल लुधियाना में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) सुखदेव सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को अभिषेख शर्मा निवासी न्यू शिमलापुरी, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से सम्पर्क कर बताया कि वह प्राईवेट नौकरी करता है और उसका अपनी पत्नी से विवाह सम्बन्धी झगड़ा चल रहा है और इसकी शिकायत ए.एस.आई सुखदेव सिंह के पास विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई उससे पहले भी 7000 रुपए किश्तों में ले चुका है और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ़ मामला दर्ज करने की धमकी देकर उससे 50,000 रुपए और माँग रहा है। इस शिकायत की प्राथमिक जाँच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया गया। इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में एफ.आई.आर. नं 24 तारीख़ 25/09/2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Monday, September 25, 2023
Home
पंजाब दर्पण
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा वुमन सैल लुधियाना में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) गिरफ़्तार।

Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Ludhiana, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.