Saturday, September 23, 2023
Home
UNA NEWS CHANNEL UPDATE BY अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Road Accident Una: भदसाली में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Road Accident Una: भदसाली में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
ऊना (अंकुश शर्मा) :ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार निवासी गांव गुज्जर कलां, नवांशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरजीत कुमार निवासी गांव मरूला गढ़शंकर, जिला होशियारपुर घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहा था। जब वह भद्साली पहुंचा तो ऊना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक की पिछली तरफ टक्कर मार दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज के जांच की जा रही है।
Tags
# UNA NEWS CHANNEL UPDATE BY अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA NEWS CHANNEL UPDATE BY अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment