जालंधर शहर सोढल इलाके में गोली चलने की सूचना से इलाके में डर का माहौल , पुलिस द्वारा मामले की जा रही जांच , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 23, 2023

    जालंधर शहर सोढल इलाके में गोली चलने की सूचना से इलाके में डर का माहौल , पुलिस द्वारा मामले की जा रही जांच ,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर शुक्रवार शाम गोली चलने की सूचना से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया। जालंधर शहर सोढल इलाके में स्थित सिल्वर प्लाजा मार्केट में स्थित बने रेस्टोरेंटों पर बैठे लोगों ने नाम न छापने के चलते बताया कि गोली चली है। मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि गोली चलने की अफवाह फैलाई गई है। उनकी टीम मार्केट में पहुंची तो कुछ ऐसा नहीं मिला। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment