Friday, September 29, 2023
Home
ABD NEWS CHANNEL UNA
सुक्खू सरकार सरकारी बजट के खर्च को लेकर सख्त हो गई है।सरकार ने करीब 100 योजनाओं और कार्यों के टेंडर रद्द कर दिए है।
सुक्खू सरकार सरकारी बजट के खर्च को लेकर सख्त हो गई है।सरकार ने करीब 100 योजनाओं और कार्यों के टेंडर रद्द कर दिए है।
सुक्खू सरकार सरकारी बजट के खर्च को लेकर सख्त हो गई है। सरकार ने करीब 100 योजनाओं और कार्यों के टेंडर रद्द कर दिए है। यह कार्रवाई सितंबर माह में लगाई गईं निविदाओं पर की गई है। लोक निर्माण, जल शक्ति समेत विभिन्न विभागों की निविदाओं पर सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है। अधूरे दस्तावेज, तकनीकी कारण या एक ही निविदा आना इसके कारण रहे। प्रमुख मामलों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) मशोबरा में सभागार का निर्माण किया जाना है।
इसके लिए 19,86,695 रुपये का प्रावधान है। इस टेंडर को रद्द किया गया है। इसके लिए प्रशासनिक कारण बताए गए हैं। इसी तरह से ठियोग में एक संयुक्त कार्यालय भवन के टेंडर को भी प्रशासनिक कारण बताकर रद्द कर दिया गया है। इस भवन को 22.47 लाख रुपये की लागत से बनाया जाना है। इसमें लिफ्ट भी लगाई जानी प्रस्तावित है। सुजानपुर में बनाए जा रहे 38.88 लाख रुपये का टेंडर भी रद्द किया गया है।
इसकी वजह अकेली निविदा का आना है। कोटखाई तहसील की पुड़ग सड़क के लिए 6.40 लाख, आईजीएमसी शिमला के नर्सिंग एवं बालिका छात्रावास की लिफ्ट के आधुनिकीकरण का 17.34 लाख रुपये से आधुनिकीकरण कार्य आदि की निविदाएं रद्द की गई हैं।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment