प्रिंसिपल द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटा गया ,परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, September 21, 2023

    प्रिंसिपल द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटा गया ,परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी ,





     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज लुधियाना : लुधियाना में मुस्लिम कालोनी स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा छात्र मुर्तजा को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने दो छात्रों से एल के जी में पढ़ रहे छात्र मुर्तजा के हाथ और पांव पकड़वा कर फिर उसके पैरों और बैक पर डंडे बरसाए गए। इस दौरान बच्चा रहम के लिए चिल्लता रहा। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे के साथ दो दिन इसी तरह से मारपीट हुई है। स्कूल के ही किसी छात्र ने इसकी वीडियो बना ली। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि बाल विकास स्कूल में एल के जी में पढ़ रहे छात्र की माता साहिलुना खातून ने कहा कि उनका बेटा जब घर आया तो उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान थे। बच्चे के पैरों के तलवे इतनी बुरी तरह से लाल हो गए है कि उससे अच्छे से चला भी नहीं जा रहा। साहिलुना ने कहा कि बेटे मुर्तजा को जब मारा तो वह चिल्लाया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रिसिंपल ने दो दिन उससे ऐसे ही मारपीट की। थाना मोती नगर में यह शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंसिपल फरार बताया गया है।

    No comments:

    Post a Comment