अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / चंडीगढ़ : बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस अधिकारियों द्वारा वकील से अमानवीय व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए इसके तहत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को कार्य निलंबित रखने का निर्णय लिया है। बार काउंसिल ने कहा कि इस मामले में सीजेएम के आदेश के बावजूद दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की गईं। इसके लिए श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी को निलंबित किया जाना चाहिए। बार काउंसिल ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। बार काउंसिल की मांग है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए।
Tuesday, September 26, 2023
Home
Unlabelled
बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया एलान ,

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment