पंजाब विजीलैंस टीम द्वारा बादल परिवार के करीबी वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद और उसके परिवारिक सदस्यों को हिरासत में लिया , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 30, 2023

    पंजाब विजीलैंस टीम द्वारा बादल परिवार के करीबी वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद और उसके परिवारिक सदस्यों को हिरासत में लिया ,


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / फगवाड़ा : जिला कपूरथला के फगवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है कि बादल परिवार के करीबी वरिष्ठ अकाली नेता और वाहद-संदर शूगर मिल के जरनैल सिंह वाहद को विजीलैंस ने हिरासत में ले लिया है। विजीलैंस टीम ने जरनैल सिंह वाहद के परिवारिक सदस्यों को भी हिरासत में लिया है। विजीलैंस अधिकारी इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं। बता दें कि जरनैल सिंह वाहद मार्कफेड के चेयरमैन भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजीलैंस टीम ने आज जरनैल सिंह वाहद के फगवाड़ा-होशियारपुर रोड़ पर स्थित रिहायश पर छापेमारी की। इस मौके पर विजीलैंस टीम ने जरनैल वाहद और उनकी पत्नी और बेटे संदीप वाहद को भी हिरासत में लिया है। विजीलैंस टीम वाहद संदर शूगर मिल के पार्टनर सुखबीर सिंह संधर की भी तलाश कर रही है। बता दें कि पिछले दिनों फगवाड़ा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की बकाया राशि न देने के कारण एक्शन लिया गया था। उनकी प्रोपर्टी अटैच की गई थी। पता चला है कि शूगर मिल की तरफ किसानों का लगभग 42 करोड़ रूपए तथा लगभग 92 करोड़ रूपए बैंको का बकाया है।
     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.