कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, September 28, 2023

    कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,


     
    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब / चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची। ड्रग्स से जुड़े मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस विधायक को जल्द जलालाबाद कोर्ट में पेशकिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सुखपाल सिंह खैहरा की 2015 के एक पुराने ड्रग केस मामले में जांच चल रही थी। इसमें डी आई जी (DIG) की अगुआई बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। इस SIT में दो SSP भी शामिल रहे हैं। जबकि सुखपाल सिंह खैहरा का कहना है कि यह एक झूठा केस था, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दी थी। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुखमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.