लुधियाना में नर्सिंग की छात्रा को उसके प्रेमी ने चाकू से किया घायल, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 23, 2023

    लुधियाना में नर्सिंग की छात्रा को उसके प्रेमी ने चाकू से किया घायल,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज लुधियाना : लुधियाना में नर्सिंग की छात्रा को सुमित नामक युवक ने उसे चाकू से घायल कर दिया। उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवती बिहार की रहने वाली है और खन्ना में पीजी में रहती है। वह अंबाला में नर्सिंग कर रही है। घायल छात्रा ने बताया आरोपी सुमित उसके पीजी के नीचे ही रहता है। वह उसके परिवार को भी जानता है। उससे उसकी अच्छी पहचान है। सुबह उसने उसे फोन कर मार्केट में मिलने के लिए कहा सुमित ने उसे कहा कि कुछ सामान की खरीददारी करनी है। इस पर वह उसके पास चली गई। इसके बाद सुमित उसे होटल में ले गया। अचानक से यहां उसने उसपर हमला कर दिया। होटल में शोर मचाने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने खून से रंगे हाथों के साथ आरोपी सुमित को पकड़ लिया। आरोपी ने वहां लोगों के बीच कहा कि लड़की ने उससे बेवफाई की है, इसलिए उसने उस पर हमला किया है। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला अफेयर का लग रहा है बाकी जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।





    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.