क्रिकेट विश्वकप 2023 मुकाबले के लिए 10 टीमें हुई फाइनल , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 29, 2023

    क्रिकेट विश्वकप 2023 मुकाबले के लिए 10 टीमें हुई फाइनल ,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / नई दिल्ली : आई सी सी क्रिकेट विश्वकप 2023 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आई सी सी क्रिकेट विश्वकप 2023 की मेजबानी भारत करने जा रहा है। आई सी सी क्रिकेट विश्वकप 2023 के शेड्यूल के मुताबिक 5 अक्टूबर से भारत वनडे विश्व कप का आगाज होगा और विश्वकप का फाइनल क्रिकेट मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें भारत पहुंच रही है। दरअसल, 28 सितंबर 2023 तक सभी टीमों के पास विश्व कप के लिए अपनी स्क्वॉड बदलने का आखिरी मौका था, जिसमें भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक की टीम में बदलाव भी देखने को मिला। भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 से बाहर हो गए है। उनकी जगह आर अश्विन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर वनडे टीम में शामिल किया गया है। उधर, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर चोटिल होने के चलते विश्व कप से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम स्क्वाड में बदलाव करते हुए एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन को शामिल किया है।

    1. भारत की टीम
    रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर

    2. ऑस्ट्रेलिया की टीम
    पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जंपा ।

    3. साउथ अफ्रीका की टीम
    टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन और लिजाड विलियम्स ।

    4. अफगानिस्तान की टीम
    हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक ।

    5. बांग्लादेश की टीम
    शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटिन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब

    6. इंग्लैंड की टीम
    जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वु और क्रिस वोक्स

    7. नीदरलैंड की टीम
    स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बैस डिलीड, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकरन कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, , लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट

    8. न्यूजीलैंड की टीम
    केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्च, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिल्पिस, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और विल यंग

    9. श्रीलंका की टीम
    दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश थी श्राना, दुनिथ वेललागे, कासुन रजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका

    10. पाकिस्तान की टीम
    बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम


     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.