अभी अभी बड़ी खबर, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री को पड़ा दिल का दौरा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, September 26, 2023

    अभी अभी बड़ी खबर, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री को पड़ा दिल का दौरा

     ABD NEWS- अभी अभी बड़ी खबर मिली है कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल का दौरा पड़ा हैं। बता दे शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है।


    उन्हें तुरंत जिस मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है।

    मीडिया रिपोर्ट अनुसार शहनवाज हुसैन का ब्लड प्रेशर हाई हो गया था। जिस कारण वह अस्पताल गए जहां जांच के दौरान डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोग्राफी की। एंजियोग्राफी करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज पाया गया और एक स्टेन लगाया गया है। शहनवाज आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। कुछ समय बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में ट्रांसफर किया जाएगा।  

    आपको बता दें शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वो बीजेपी की सेंट्रल इलेक्‍शन कमेटी के सदस्‍य भी हैं। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सिविल एविएशन मंत्री और कपड़ा मंत्री भी रह चुके हैं। 

    बता दे वह 9 फरवरी 2021 से 9 अगस्त 2022 तक बिहार सरकार के उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। 

    Big news just now, former Union Minister of BJP suffered a heart attack

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.