पंजाब में एस पी डी समेत छे पुलिस मुलाजिमों पर एफ आई आर दर्ज , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, September 26, 2023

    पंजाब में एस पी डी समेत छे पुलिस मुलाजिमों पर एफ आई आर दर्ज ,


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब मे वकील वरिंदर सिंह संधू और उनके साथी शलिंदर सिंह नीटा को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के मामले मे एसपीडी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए स्टाफ प्रभारी रमन कुमार कंबोज और कई अन्य साथी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब के थाना सदर में आईपीसी की धारा 377, 342, 323, 149 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आखिरकार बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा पूरे पंजाब में हड़ताल की घोषणा के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। यहां यह भी बताने योग्य है कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी रमन कुमार कंबोज ने वकील बरिंदर सिंह संधू और उनके साथी शलिंदर सिंह को कई घंटों तक थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। इसके बाद में देर रात एसपीडी रमनदीप सिंह भुल्लर की मौजूदगी में फिर उन्हें दोबारा प्रताड़ित किया गया। मानवता की सबसे घिनौनी हरकत करते हुए दोनों के गुप्तांगों को एक-दूसरे के मुंह में डाला गया। इतना ही नहीं, इस सब की वीडियोग्राफी भी की गई और धमकी भी दी गई कि अगर बाहर जाकर किसी से बात की तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही वहां उन्हें नशीला पदार्थ भी दिया गया। इसके बाद में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 186,353 और एनडीपीसी की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जब इस मामले की शिकायत सीजीएम की अदालत में दायर की गई, तो अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन पिछले कई दिनों से पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। लेकिन जब इस मामले में आज जब वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया तो पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा।



     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.