Thursday, September 21, 2023
Home
Una News
Una News: नशीली दवाओं की तस्करी करने और अवैध शराब रखने के आरोपी पार्षद का बार लाइसेंस रद्द
Una News: नशीली दवाओं की तस्करी करने और अवैध शराब रखने के आरोपी पार्षद का बार लाइसेंस रद्द
बार लाइसेंस रद्द(सांकेतिक) - फोटो :अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आबकारी विभाग ने शिकंजा कसते हुए आरोपी की ओर से गगरेट में संचालित एक होटल के बार में दबिश दी गई। जांच के दौरान विभाग को वहां से अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई हैं।
नशीली दवाओं की तस्करी करने और अवैध शराब रखने के आरोपी पार्षद को मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब आबकारी विभाग ने शिकंजा कसते हुए आरोपी की ओर से गगरेट में संचालित एक होटल के बार में दबिश दी गई। जांच के दौरान विभाग को वहां से अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई हैं।
इसमें अंग्रेजी शराब के साथ बियर की बोतलें भी मिली हैं। इसके बाद उक्त बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। जिला आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि आरोपी पार्षद के घर से 210 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई थीं। इसके बाद आरोपी की और से संचालित होटल के बार पर दबिश दी गई।
Tags
# Una News
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
Una News
Tags
Una News
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment