Una: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गगरेट में 28 हजार नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को पकड़ा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 15, 2023

    Una: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गगरेट में 28 हजार नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

    ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है।ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है। इस मामले में पकड़े आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक मान सिंह निवासी वार्ड-6 गगरेट तहसील घनारी ऊना व महशु उर्फ हिमांशु निवासी गांव बरनडा तहसील नूरपुर कांगड़ा के तौर पर हुई। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी कहां से नशीले कैप्सूल की इतनी बड़ी खेप लेकर आए और कहां जा रहे थे। एक अन्य मामले में पुलिस थाना अंब की पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 11 बोतल देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान सतीश कुमार निवासी कैलाश नगर तहसील घनारी जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कहा कि नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही है।

    No comments:

    Post a Comment