अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : अमृतसर के गांव बल्लड़वाल में सरपंच के बेटे को गोलियां लगने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, दो दिन पहले घायल युवक के चचेरे भाई व चाचा पर भी दूसरे पक्ष की तरफ से हमला किया गया था। पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल पहुंच कर परिवार व घायल युवक के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर के गांव बल्लड़वाल के सरपंच पुनन सिंह के बेटे बलविंदर सिंह पर यह हमला किया गया है। घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख कर घर वापस आ रहा था। तभी देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा और उसका बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागे तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई। सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमला करने की धमकीया दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी।

Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.