अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ जालंधर : जालंधर विकास अथॉरिटी (जे डी ए) की टीम ने अवैध निर्माण कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में गांव फोलड़ीवाल, धनाल कलां, लांबड़ा और 66 फुट रोड के आसपास शुक्रवार सुबह 9 बजे अवैध निर्माणों को गिराने के लिए अभियान चलाया गया। जे डी ए मुख्य प्रशासक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनधिकृत और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर भोले-भाले निवासियों को धोखा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जे डी ए द्वारा आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति /प्लॉट/ भवन न खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जे डी ए इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ऐसी किसी भी कॉलोनी या इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.