जालंधर एक युवक गिरफ्तार, दो युवक फरार चार सौ बोतल अवैध शराब बरामद , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 1, 2023

    जालंधर एक युवक गिरफ्तार, दो युवक फरार चार सौ बोतल अवैध शराब बरामद ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : थाना बिलगा की पुलिस को मिली काम्याबी अवैध शराब की खेप के साथ एक युवक गिरफ्तार जबकि दो अन्य युवक फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार युवक की पहचान मनवीर सिंह उर्फ मन्नू निवासी बिलगा के रूप में हुई है और दो फरार हुऐ युवकों की पहचान पंजा सिंह और रणजीत सिंह निवासी बिलगा के रूप में हुई है। पुलिस ने एस्टीम कार को भी अपने कब्जे में कर लिया है। इसमें तीनों युवक शराब की सप्लाई लेकर जा रहे थे। थाना बिलगा के प्रभारी अनवर मसीह ने बताया कि सूचना के आधार पर ए एस आइ अवतार लाल गांव पुआदड़ा- सुधारा रोड पर नाकेबंदी के दौरान गांव तल्वन की तरफ से आ रही एस्टीम कार को जब रोका गया तो पंजा सिंह और रणजीत सिंह मौके से फरार हो गए जबकि मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एस्टीम कार से चार सौ बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मनवीर सिंह उर्फ मन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.