श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर प्रभात फेरी में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, September 3, 2023

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर प्रभात फेरी में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में श्री सनातन धर्म गोपाल संकीर्तन मंडल करतारपुर श्री राधा कृष्ण मंदिर मोहल्ला लोहारा की तरफ से पंडित वरिंदर शर्मा द्वारा आरती पूजन पर तीसरी प्रभात फेरी निकली गई । इसमें श्री ठाकुर जी का स्वागत रिक्की खुराना भल्लेया मुहल्ला परिवार की ओर से किया गया। इस दौरान मैडम टिम्मी द्वारा गाए भजनों पर श्रद्धालु जन झूम उठे। प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और लंगर भी लगाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान श्री राधा कृष्ण जी की प्रतिमा के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल किया। इस दौरान श्री राधा कृष्ण जी के जयकारों से सारा पंडाल गूंज उठा। इस मौके पर प्रधान श्री कृष्ण वासिल, रामजी आनन्द, बलराम धीमान, प्रमोद धीमान, अजय सक्सेना, पारस धीमान, नितिन सक्सेना, राज कुमार कौशल, दीपक शर्मा, पंडित वरिंदर शर्मा, मनीष, राजू पक्का बाग, शोभित चांद रानी, सुनीता, कांता देवा जी, रानी मौजूद थे।



    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.