भर्ती अधिकारी रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर अर्पित रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इण्डिया लि0 रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला शिमला में 4 से 8 सितम्बर तक रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसआईएस इण्डिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा जिला में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवार 04 सितम्बर, 2023 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ठियोग, 05 सितम्बर, को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय जुब्बल कोटखाई, 07 सितम्बर, को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को रोहड़ू एवं 08 सितम्बर, को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नारकंडा में अपने आवश्यक दस्तावेज सहित भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। भर्ती अधिकारी अर्पित रावत ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर पद हेतु शारीरिक मापदंड लंबाई 168सेमी , सीना 80-85 सेमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 95 से कम एवं योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर हि0प्र0 भेजा जायेगा। इसके उपरांत उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दी जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद 17000 से 18500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, इन्क्रिमेंट पेंशन बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 7060179415 या 8558062252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Friday, September 1, 2023
Home
himachal news
सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 4 से 8 सितम्बर तक होगा रोजगार शिविर का आयोजन।
सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 4 से 8 सितम्बर तक होगा रोजगार शिविर का आयोजन।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.