Saturday, September 2, 2023
बैहना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी वृत स्तरीय एक दिवसीय शिविर आयोजित।
बैहना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी वृत स्तरीय एक दिवसीय शिविर आयोजित।
22 सितम्बर।
डी.पी.रावत।
ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बैहना के अंतर्गत बैहना गांव में महिला एवम बाल विकास विभाग के बैनर तले वृत लुहरी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी वृत स्तरीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद कुमार ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर कल्पना की अगुआई में कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पोषण गतिविधियों के अतिरिक्त बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ आदि विषय पर प्रस्तुतियां दीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी इन्द्र सिंह गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रोज़ राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment