23 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, September 17, 2023

    23 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी ,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज दिल्ली : राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री ने साझेदारी मोड में 23 नए सैनिक स्कूल खोलने को मंजूरी दे दी है। इससे सैनिक स्कूल सोसायटी के अंतर्गत साझेदारी मोड के तहत चलने वाले स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। यह पिछले पैटर्न के तहत चल रहे मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त हैं। ये नए स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे। सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड के नियमों, विनियमों का पालन करेंगे। अपने नियमित सहायक बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को शैक्षणिक प्लस पाठ्यक्रम प्रदान करेंगे। सरकार ने एनजीओ, निजी स्कूलों, राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में छठी से 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल को मंजूरी दी है।




    No comments:

    Post a Comment