अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : सुशील कुमार उर्फ बब्बू निवासी खोदिया मोहल्ला जो कि अदालती केस में चार साल से भगोड़ा चल रहा था को पीओ स्टाफ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित सुशील कुमार उर्फ बब्बू शहर में आया हुआ है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे 2017 में थाना चार में दर्ज हुए नशे के केस में अदालत से भगोड़ा करार दिया गया था। आरोपित के खिलाफ थाना चार में अलग-अलग धाराओं के तहत पांच मामले पहले ही दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर संबंधित थाना के हवाले कर दिया गया है।
Wednesday, September 20, 2023
Home
Unlabelled
चार साल से भगोड़ा चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार ,

About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment