सीएम के प्रयासों से दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 14, 2023

    सीएम के प्रयासों से दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला।




    14 जुलाई।

    Due to the efforts of CM, 22 players and staff trapped in Delhi were safely evacuated.

    मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के लिए आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती को आदेश दिया। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी केएस बांश्टू और आवासीय आयुक्त ने हिमाचल भवन लाए गए खिलाड़ियों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कोशिशों से 22 खिलाड़ियों और अन्य कर्मचारियों को अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे हुए सुरक्षित निकाला गया। ये खिलाड़ी 7 जुलाई से 9 जुलाई तक कर्नाटक के शिमोगा में 40वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के उपरांत वीरवार दोपहर को रेलगाड़ी से नई दिल्ली लौटे।

    टीम में 9 लड़के, 10 लड़कियां, 2 कोच और एक मैनेजर हैं। क्षेत्र में जलभराव की वजह से आईएसबीटी की पूरी टीम नई दिल्ली में फंस गई। टीम के कोच अश्विनी कुमार ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री से संपर्क किया।उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती को आदेश दिया। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी केएस बांश्टू और आवासीय आयुक्त ने हिमाचल भवन लाए गए खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्हें सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था भी राज्य सरकार ने की है। 

    No comments:

    Post a Comment