एडवाइजरी जारी: प्रदेश में 2 अगस्त तक माैसम खराब बना रहने की संभावना। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 28, 2023

    एडवाइजरी जारी: प्रदेश में 2 अगस्त तक माैसम खराब बना रहने की संभावना।

    नदी-नालों से दूर रहने की सलाह प्रदेश में 566 सडक़ें बंद स्टाफ रिपोर्टर-शिमला हिमाचल प्रदेश के 5 जिलो में आज दोपहर 2 बजे तक बाढ़ आने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने फ्लैश फ्लड यानि बाढ़ को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलो में चंबा, शिमला सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिला शामिल है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 व 29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 2 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के चलते सैकड़ों सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इस बार मानसून में अब तक प्रदेश में 5,491.16 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट झमाझम बारिश जारी है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते सैकड़ों सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। वहीं, कई जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। 183 लोगों की जान गई है। बाढ़ से 653 मकान ढह गए जबकि 6,711 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 68 और अचानक बाढ़ की 51 घटनाएं सामने आई हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.