उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई विभिन्न ग्रोवर व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 25, 2023

    उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई विभिन्न ग्रोवर व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक।

    उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न ग्रोवर  व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रति नग उतारने का भाड़ा 9 रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया ।
    उपायुक्त ने आढ़तियों को निर्देश दिए कि क्रेट का वजन  दो किलो ग्राम से अधिक न काटे। उन्होंने आढ़तियों को हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन आम समिति द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाए । उन्होंने आढ़तियों को बागवानों व किसानों को पक्के बिल जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एक फ़्लाइंग स्काट का गठन करेगा जो समय- समय पर  मंडियों का औचक निरिक्षण कर नियमो की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे। बैठक में आढ़तियों ने विभिन्न मंडियों के सफल सचालन के लिए सुझाव दिए ।
    बैठक की कार्यवाही का संचालन  सचिव कृषि उपज मण्डी समिति कुल्लू शगुन सूद ने किया।
    बैठक में आढ़ती संघ बन्दरोल,पतलीकुलह सहित जिला के फल व सब्जी  उत्पादक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.