Tuesday, July 18, 2023
Home
himachal news
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग किन्नौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के भरे जाएंगे 06 पद।
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग किन्नौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के भरे जाएंगे 06 पद।
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अशोक नेगी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में शास्त्री अध्यापक पद के लिए भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 06 पद भरे जाएंगे जिसके लिए साक्षात्कार 27 जुलाई, 2023 को प्रातः 11 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रिकांग पिओ के कार्यालय में होगा।
उन्होंने बताया कि शास्त्री के 02 पद भूतपूर्व सैनिकों के अनारक्षित वर्ग के लिए आश्रितों के लिए आरक्षित हैं, 02 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं वह सभी शास्त्री पद के लिए पात्र हैं।
उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों व एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे कार्यालय उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रिकांग पिओ में पहुंचना सुनिश्चित करें।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment