दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पर निगम प्रबंधन ने लिया फैसला दिल्ली में सिंधू बार्डर तक जाएंगी एचआरटीसी बसें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 14, 2023

    दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पर निगम प्रबंधन ने लिया फैसला दिल्ली में सिंधू बार्डर तक जाएंगी एचआरटीसी बसें।



     14 जुलाई।

    Corporation management has taken a decision on flood like situation in the capital HRTC buses will go till Indus border in Delhi.

    दिल्ली में भारी बारिश के बाद बाढ़ आई है। ऐसे में  एचआरटीसी ने बसों को सिर्फ सिंधू बार्डर तक ही चलाने का निर्णय लिया है। बाढ़ के पानी ने दिल्ली से कश्मीरी गेट तक सभी बस रूटों को बंद कर दिया है। यही कारण है कि दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को सिर्फ सिंधू बॉडर तक चलाया जाएगा। इस मामले में, निगम प्रबंधन ने सभी चालक-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं। साथ ही, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से आने वाले यात्री दिल्ली में अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने के लिए दिल्ली प्रशासन द्वारा बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है। जिन यात्रियों ने दिल्ली की एंडवास बुकिंग की है, उनका किराया भी निगम द्वारा वापस किया जाएगा।

    एचआरटीसी ने बाढ़ पीडि़तों, विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों और लोगों को गंतव्य स्थानों पर ले जाने के लिए विशेष बसें भी चलाई हैं। उन बसों में आम किराया लिया जाएगा। विशेष बसों का किराया पहले 20 प्रतिशत अधिक था, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार, निगम प्रबंधन ने विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों को राहत दी है। एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि बसें सिर्फ सिंधू बार्डर तक जाएंगी। दिल्ली में बाढ़ की घटना के कारण यह निर्णय लिया गया है। 

     एचआरटीसी प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कंडक्टर को सोशल मीडिया पर अधिक किराया लेने के मामले में बचाव किया है। एचआरटीसी की बीओडी ने 2016 में निर्णय लिया था कि स्पेशल बसों में 20 प्रतिशत अधिक किराया वसूलेगा। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, मंडी से चंडीगढ़ तक यात्रियों को निकालने वाली एक विशेष बस में 20 प्रतिशत अधिक किराया लिया गया है। हालाँकि, आपदा के चलते अब इसमें छूट दी गई है। पंजाब रोडवेज के कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया। फ्री में बस यात्रा करना चाहते थे, लेकिन कंडक्टर ने नियमों के तहत ही उनसे किराया लिया।


    No comments:

    Post a Comment