हिमाचल प्रदेश से डी.आर. सुमन को आज पर्यावरण संरक्षण, पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन व सामाजिक कार्यों में बेहतरीन सेवाओं के लिए 'युवा संवाद : इण्डिया @ 2047 ' कार्यक्रम के तहत "हिंदुस्तान यूथ आइकन अवार्ड-2023" प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम यूथ विज़न वेल्फेयर सोसाइटी व नेहरु युवा केंद्र सहारनपुर द्वारा ग्लोकल युनिवर्सिटी सहारनपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी शिव कुमार, हरियाणा से सम्बद्ध अभिनेत्री गीतू परी, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार बतौर अतिथि मौजूद रहे ।बता दें कि डी.आर.सुमन पिछले कई वर्षों से साहसिक गतिविधियों, आपदा प्रबंधन व सम्बद्ध जनहित कार्यों से जुड़े हैं। इनकी इन्हीं उपलब्धियों को लेकर उन्हें यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस दौरान डी.आर.सुमन ने भारतवर्ष से आए युवाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में हुए बाढ़ से नुकसान के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है।
Friday, July 28, 2023
डी.आर सुमन "हिंदुस्तान यूथ आइकन अवार्ड-2023", से सम्मानित।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.