Sunday, July 16, 2023
Home
himachal news
हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में 17 जुलाई को अवकाश घोषित,शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश।
हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में 17 जुलाई को अवकाश घोषित,शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश।
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में सोमवार यानि 17 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में जारी भारी बारिश और खराब मौसम के चलते शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इससे पहले शीतकालीन स्कूलों में 10 से 15 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया था ।
निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन स्कूल प्रबंधन मौसम की परिस्थिति व परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर स्कूलों में छुट्टियां देने का निर्णय लें। डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों व कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान संस्थान अपने स्तर पर रखें।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment