Saturday, July 22, 2023
Home
himachal news
Nirmand
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक अरसू द्वारा शीला देवी को प्रदान की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रूपए की बीमा राशि। ।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक अरसू द्वारा शीला देवी को प्रदान की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रूपए की बीमा राशि। ।
ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत अरसू के अंतर्गत अरसू गांव में स्थित हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा अरसू द्वारा खाता धारक मृतक दोजम राम पुत्र निका राम की पत्नी
शीला देवी को शाखा प्रबंधक राजीव साहनी व बैंक के स्टाफ के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रूपए की बीमा राशि प्रदान की गई। बैंक प्रबंधक ने बताया कि दोजम राम पुत्र निका राम गांव पंकवा डाकघर तूनन तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू की कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई थी। जिस कारण उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया था।
मृतक दोजम राम के परिवार के पास आजीविका का कोई सहारा नहीं बचा था। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो बैंक द्वारा मृतक की पत्नी शीला देवी को नामित के रूप में दो लाख की धनराशि प्रदान की गई। बैंक प्रबंधक ने बताया कि सभी खाता धारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि मनुष्य का जीवन जोखिम से भरा हुआ है। उन्होंने सभी व्यक्तियों को बैंक द्वारा चलाई जा रही बीमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की ताकि अपना व परिवार का भविष्य सुरक्षित रहें।
Tags
# himachal news
# Nirmand
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Nirmand
Tags
himachal news,
Nirmand
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment