Sunday, July 16, 2023
Home
himachal news
प्रदेश सरकार ने बढ़ाई स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती 1844 कर्मचारियों की सेवाएं।
प्रदेश सरकार ने बढ़ाई स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती 1844 कर्मचारियों की सेवाएं।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत देते हुए उनकी सेवाएं 30 सिंतबर 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से 1844 स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ मिलेगा ।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपए अतिरिक्त वहन करने होंगे।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment