ब्यूरो आनी, डी.पी.रावत।
ज़िला कुल्लू की आनी तहसील की कोठी रघुपुर की करशैईगाड़ फाटी के तहत खुड्डीजल देहुरी गांव में श्रीराधे श्याम सेवार्थ आश्रम समिति के बैनर तले नशे के खिलाफ़ मुहिम का आयोजन किया गया। आश्रम समिति ने इस मुहिम के माध्यम से लोगों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने इस मुहिम में भाग लिया और सभी ने नशे के खिलाफ़ एकजुटता का संदेश दिया। मुहिम के तहत नशे के बिक्री और उपभोग को रोकने के लिए जागरूकता प्रचार किया गया। आश्रम समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ एक मिसाल पेश करके सामाजिक संदेश को बढ़ावा दिया। उक्त संगठन गो सेवा,कथा सत्संग, भजन कीर्तन आदि गतिविधियों में संलग्न रहती है।
इस कार्यक्रम आयोजन में संस्था के स्वंयसेवी शास्त्री दलीप यजुर्वेदी,वीरचन्द, डींपल माही,वीर सिंह ,पुने राम शर्मा,गगन भारद्वाज,वेद गौतम,भूपेंद्र शर्मा और रजनीश कुमार ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.