28 जुलाई।
लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हाल ही में हुई आपदा से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से किए गए प्रयासों की विश्व बैंक ने सराहना की है।
विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई आपदा से प्रभावी प्रबंधन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की है। भारत में बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ते तानो कौमे ने एक पत्र में मुख्यमंत्री की नेतृत्व क्षमताओं की प्रशंसा की। उन्हें राहत और बचाव कार्यों पर व्यक्तिगत रूप से नज़र रखने और पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को हाल ही में आपदा से भारी क्षति हुई है और इसकी भरपाई करने में कम से कम एक वर्ष लगेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा। राज्य सरकार को सड़कों, पुलों, बिजली और पानी की सुविधाओं की स्थायी पुनर्निर्माण की जरूरत है। उनका कहना था कि राज्य और प्रदेशवासियों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है और विश्व बैंक का सहयोग यहां पुनर्वास में महत्वपूर्ण होगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.