21 जुलाई।
गुर दास जोशी।
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर बुशैहर।
शिमला जिला के रामपुर बुशैहर थाने में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है l प्राप्त जानकारी के अनुसार आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने रामपुर पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि 17 जुलाई को जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र निरमंड से आनी की ओर वापिस आ जा रहे थे तो राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर भद्राश के साथ एक गाड़ी नंबर एचपी 63- 0084 ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोका। उस के बाद अजीत सिंह टेकता तथा दूसरा साथी व्यक्ति जाशी ने उनसे मारपीट की और गंभीर परिणाम की चेतावनी दी l पुलिस ने लोकेंद्र की शिकायत पर थाना रामपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.