Thursday, July 20, 2023
Home
chamba
himachal news
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ :उपायुक्त अपूर्व देवगन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ :उपायुक्त अपूर्व देवगन
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल 22 जुलाई को सायः चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा ।
23 जुलाई को राज्यपाल सुबह 9.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
दोपहर बाद 4 बजे राज्यपाल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे । इसके पश्चात वह सांय चामुंडा माता मंदिर का दौरा करेंगे और मिंजर मेला-2023 की पहली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में ही रहेगा।
साथ में उपायुक्त ने यह भी बताया कि बताया कि 24 जुलाई को राज्यपाल सुबह 8:55 पर भूरी सिंह संग्रहालय चंबा का दौरा करेंगे। उसके उपरांत 9:40 बजे चंबा चौगान में प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।
राज्यपाल 12 बजे चंबा से खजियार जाएंगे और दोपहर बाद पठानकोट की ओर रवाना होंगे ।
Tags
# chamba
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
chamba,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment