बता दें कि सोमवार को डैम के गेट में मिट्टी, रेत और पत्थर से ब्लॉक हो गए हैं. ऐसे में पार्वती नदी के किनारे कई रिहायशी क्षेत्रों को खाली करवाया गया है. सोमवार को डैम ओवरफ्लो होकर बहने लगा तो प्रशासन ने अलर्ट जारी किया. उधऱ, मंगलवार को कुल्लू की गडसा घाटी में भारी बारिश के चलते फ्लैश फ्लड आया है. दो से तीन मकानों को नुकसान होने की सूचना ही. गडसा घाटी के पंचा नाले में मंगलवार तड़के तीन बजे फ्लैश फ्लड आ गया.
डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मलाणा हाइड्रो पावर स्टेज-2 डैम के गेट ब्लॉक होने से पानी का ओवरफ्लो हुआ है. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन से बात हुई है. उनका यह कहना है कि गेट चोक होने की वजह से ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि डैम में पानी की मात्रा 30 क्यूसेक है. ऐसे में घबराने की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि डैम फटने की संभावना को देखते हुए नीचे के क्षेत्र के लोगों को खाली करवाया गया है. पावर प्रोजेक्ट अथॉरिटी को जल्द गेट ऑपरेट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान ना हो सके |
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.