अरशद गवाही देने पहुंचे रांची, दिनदहाड़े लूटपाट का है मामला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 19, 2023

    अरशद गवाही देने पहुंचे रांची, दिनदहाड़े लूटपाट का है मामला।

    साहिबगंज। पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर जीआर नं-117/20,अरगोड़ा थाना कांड संख्या-90/19 में किशोर न्याय बोर्ड डुमरदगा रांची के न्यायालय में गवाही देने बुधवार को रांची पहुंच गए। बताते चले की वर्ष 2019 में शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर व पश्चिम रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर हाईकोर्ट रांची में अरशद द्वारा दायर जनहित याचिका के सिलसिले में रांची के अशोक नगर में रहने वाले हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता सुधांशू शेखर चौधरी के आवास पर अरशद जा रहे थे तो रास्ते में कडरू मुहल्ले में अहले सुबह कुछ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लुटमार कर लिया था। जिसको लेकर अरशद ने अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंज़ाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज इसी मामले में सहायक लोक अभियोजक सदर कोर्ट रांची के बुलावे पर अरशद गवाही देने रांची पहुंच गए।

    No comments:

    Post a Comment