मणिपुर के कांगपोकपी जिले जिस तरह की घटना पेश आई है उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने वाले मुख्य आरोपी हरेन हेरोदास मैतेई के घर को लोगों ने आज आग के हवाले कर दिया। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास ( 32 साल ) है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई थी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है। वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों की मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं।
वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कल रात कहा था कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रात भर चली छापेमारी के बाद एक आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह को थाउबल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा आरोप है कि भीड़ में दोनों आदिवासी महिलाओं को छोड़ने से पहले उनका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.