हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक युवक की सदिंग्ध मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का दावा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और मरने से पहले उसने आरोपियों के नाम उन्हें बताया हैं. हालांकि, पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है. पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई का यह मामला है. तीन दिन बाद युवक की मौत कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है. युवक बैजनाथ के चढियार का रहने वाला था. परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते अक्षय की हत्या हुई है. अस्पताल में भर्ती करने के दौरान 28 वर्षीय अक्षय कुमार के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे.
परिजनों का दावा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को मारा गया है. परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए बताया कि अक्षय की प्रेमिका के परिजनों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपों के मुताबिक, अक्षय अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के घरवालों को अक्षय से रिश्ता मंजूर नहीं था. उधर, पुलिस के सूत्र बता रहे हैं यह भी जानकारी सामने बाद में युवक, खुद और लड़कों को जहर खाने के लिए कह रहा था, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया. ऐसे में पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.
Best Digital Marketing Services – Click Here
.png)

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.