Wednesday, July 19, 2023
Home
Uttrakhand news
उत्तराखंड के चमोली में ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, करंट लगने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 17 की मौत।
उत्तराखंड के चमोली में ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, करंट लगने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 17 की मौत।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां चमोली कस्बे में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से 17 लोगों की मौत हो गई है। चमोली हादसे के बाद से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जानकारी है कि मृतकों में 1 पुलिस सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि चमोली कस्बे में अलकनंदा नदी के समीप यह घटना पेश आई है।
जानकारी अनुसार इस सीवर प्लांट का निर्माण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहा है। ट्रांसफार्मर फटने की वजह से सीवर प्लांट में करंट फैल गया। जिसके चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोगों ने बाद में दम तोड़ा था। मौके पर राहत एवं बचाव शुरू किया गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
Tags
# Uttrakhand news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Uttrakhand news
Tags
Uttrakhand news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment