Wednesday, July 26, 2023
मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी।
तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा निर्मित मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत ई-केवाईसी करवांए। उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर में ‘पीएम किसान ई-केवाईसी’ नाम से उपलब्ध इस ऐप को डाउनलोड कर किसान चेहरा प्रमाणीकरण द्वारा अपनी व साथ ही एस सौ अन्य लोगों की ई-केवाईसी कर सकते है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी किसान जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी व लैंड सीडिंग करवाएं, जिससे वे आगामी 14वीं किश्त से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आधार कार्ड पर आधारित भुगतान प्रणाली को शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ई-केवाईसी और बैंक खाता का आधार के साथ लिंक किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार के साथ जल्द से जल्द लिंक करवाने का आग्रह किया।
Tags
# himachal news
# kangra
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
kangra
Tags
himachal news,
kangra
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment