Saturday, July 22, 2023
Home
Unlabelled
बल्ह घाटी के लेखराज सैनी की ताजपोशी हुई बतौर बसपा उपाध्यक्ष जिला मण्डी।22 जुलाई।ज़िला संवाददाता मण्डी।
बल्ह घाटी के लेखराज सैनी की ताजपोशी हुई बतौर बसपा उपाध्यक्ष जिला मण्डी।22 जुलाई।ज़िला संवाददाता मण्डी।
हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी की बल्ह घाटी के ओबीसी समाज के कर्मठ और जुझारू बसपा कार्यकर्ता लेखराज सैनी सुपुत्र भीखम राम सैनी निवासी गांव भड्याल, डाकघर टिक्कर, तहसील बल्ह, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश को तुरंत प्रभाव से बहुजन समाज पार्टी जिला मण्डी के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज, जिलाध्यक्ष बसपा मंडी, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि बसपा पार्टी के जिला और विधानसभा स्तरीय संगठन में विस्तार का कार्य बसपा सुप्रीमो मायावती के दिशा निर्देशों पर किया जा रहा है।
उन्होंने लेखराज सैनी को जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
लेखराज सैनी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा की एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी की तरफ से बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है वह ईमानदारी, कर्मठता, विनम्रता, समर्पण और निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे।
उन्होंने कहा देश की जनता की चाहत है की बहन कुमारी मायावती देश की प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व करे जिससे देश का चहुंमुखी विकास हो और जनता सुकुन और भाईचारे से रह सके।
उन्होंने नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष बसपा हिमाचल प्रदेश, प्रो प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव और प्रभारी मण्डी लोकसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, डॉ धर्म सिंह भाटिया प्रदेश महासचिव, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, सदानंद साठे प्रभारी बसपा जिला मण्डी, हरदेव सिंह महासचिव जिला मंडी, जगमोहन सैनी प्रभारी बसपा बल्ह विधानसभा क्षेत्र, अच्छरु राम महासचिव बल्ह विधानसभा क्षेत्र, बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment