Friday, July 28, 2023
Home
Unlabelled
प्रदेश सरकार ने किए 8 HAS अधिकारियों के तबादले और तैनाती आदेश जारी।
प्रदेश सरकार ने किए 8 HAS अधिकारियों के तबादले और तैनाती आदेश जारी।
प्रदेश सरकार ने 8 एचएएस अधिकारियों के तबादलों और तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसकी अधिसूचना मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार एचएएस अमित कलथैक का करसोग से तबादला कर सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार थुनाग जिला मण्डी के रूप में नियुक्त किया गया है।
एचएएस मयंक शर्मा को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार कमरऊ जिला सिरमौर के रूप में नियुक्त किया गया है। एचएएस अर्शिया शर्मा को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में नियुक्त किया गया है।
एचएएस शिखा को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार इंदौर जिला कांगड़ा के रूप में नियुक्त किया गया है। एचएएस आकांक्षा शर्मा को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार भुंतर जिला कुल्लू के रूप में नियुक्त किया गया है।
एचएएस ओशिन को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार संधोल जिला मण्डी के रूप में नियुक्त किया गया है। एचएएस मोहित रतन को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार कांगड़ा नियुक्त किया गया है। एचएएस कुलवंत सिंह पोतन को सहायक आयुक्त (राजस्व) सह तहसीलदार पूह जिला किन्नौर नियुक्त किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment