भूस्खलन होने से वार्ड नं 5 क्यार कॉलोनी आनी में घरों को हुआ खतरा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 11, 2023

    भूस्खलन होने से वार्ड नं 5 क्यार कॉलोनी आनी में घरों को हुआ खतरा।

    10 जुलाई।
    डी.पी. रावत।
    ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
    ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी के अंतर्गत आनी कस्बे में भूस्खलन होने से कई घरों को खतरा बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात नौ जुलाई को हुई बारिश से वार्ड नं 5 क्यार कॉलोनी आनी में गुलाब जनदेवा के घर के नीचे बने पैदल रास्ते की नीचे की भूमि स्खलित हुई है और इसका मालबा ख्याले राम की छत पर गिर गया है।
     उक्त पैदल रास्ता व निकास नली आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। बहराल जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गुलाब जनदेवा के घर के नीचे लगा डंगा गिरने की आशंका जताई जा रही है। इसके फलस्वरूप गुलाब जनदेवा,ख्याले राम और हुनिता देवी के घरों को भी भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है। 
    डीनोटिफाइड नगर पंचायत आनी की पूर्व अध्यक्षा सरसा देवी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इस घटना स्थल का  जायज़ा लेने की अपील की है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्थाई समाधान करने की गुजारिश की है।

    No comments:

    Post a Comment