Tuesday, July 11, 2023
बंजार उपमण्डल के सैंज में बाढ़ ने मचाई तबाही , 40 दुकानें व 30 मकान बहे।
हिमाचल ने 3 दिन हुई लगातार बारिश ने खूब तबाही मचाई है। जिला कुल्लू में जहां व्यास नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया वहीं उपमण्डल बंजार के सैंज में पार्वती नदी में आई बाढ़ ने भी भारी तबाही मचाई है । जिससे 40 दुकानें व 30 मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी मंगलवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला कुल्लू का एरियल सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने मणिकरण मनाली कुल्लू सैंज घाटी का हवाई दौरा किया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत राहत देने के बारे में निर्देश जारी किए पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि घाटी में अभी और कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर को वहां भेजा जा रहा है।
हेलीकॉप्टर में पुलिस के अधिकारी सेटेलाइट फोन के साथ मौजूद रहेंगे व स्तिथि का पता लगाया जाएगा । फिलहाल सैंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए 1 करोड़ की राहत राशि जारी की गई है । मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला कुल्लू में भारी बारिश व बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है वहीं ज़िला कुल्लू के विभिन्न इलाकों में बुधवार तक बिजली ,पानी व्यवस्था को दरुस्त कर दिया जाएगा ।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment