Tuesday, July 11, 2023
Home
himachal news
प्रदेश में भारी बारिश के चलते स्कूलों में मानसून की छुट्टियों के शेड्यूल में किया बदलाव।
प्रदेश में भारी बारिश के चलते स्कूलों में मानसून की छुट्टियों के शेड्यूल में किया बदलाव।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा कई लोगों के मकान, दुकानों,, गाड़ियों आदि को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मानसून में होने वाली छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया है।यह बदलाब स्कूली बच्चों व कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
नए शेड्यूल के मुताबिक, कुल्लू जिला के स्कूलों में 10 जुलाई से एक अगस्त 23 दिन का मानसून ब्रेक रहेगा। आमतौर पर कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त के बीच मानसून ब्रेक होती है। वहीं लाहौल स्पीति जिले में 10 जुलाई से 20 अगस्त तक 42 दिन का मानसून ब्रेक दिया गया है। यहां 17 जुलाई से 27 जुलाई के बीच 11 दिन का मानसून ब्रेक होता है।
इसी तरह ट्राइबल एरिया किन्नौर, पांगी व भरमौर के स्कूलों में 10 जुलाई से 15 जुलाई तक 6 दिन सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। पूर्व तय शेड्यूल के अनुसार, इन ट्राइबल एरिया में 22 से 27 जुलाई के बीच मानसून ब्रेक होती है। विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 10 से 15 जुलाई तक 6 दिन का मानसून ब्रेक रहेगा।
आमतौर पर विंटर क्लोजिंग स्कूलों में मानसून ब्रेक 22 से 27 जुलाई के बीच होती है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के निदेशक ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करते हुए बताया कि भारी बारिश, बाढ़ और भुस्खलन के बाद हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही हुई है।
प्रदेश में बारिश के बाद पैदा हुए हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment