Thursday, March 2, 2023
Home
आनीप्रतिभा सिंह
कांग्रेस
5 व 6 मार्च को आनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा व लोकसभा सांसद मण्डी प्रतिभा सिंह ।
5 व 6 मार्च को आनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा व लोकसभा सांसद मण्डी प्रतिभा सिंह ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा व लोकसभा सांसद मण्डी प्रतिभा सिंह 5 व 6 मार्च को आनी विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई योजनाएँ जनता को समर्पित करेगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को उनके प्रोग्राम का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया। 5 मार्च को पहला प्रोग्राम आनी विधानसभा के निथर में 11 बजे पब्लिक बैठक के साथ शुरू होगा। इसके बाद दलाश में 1:30 बजे स्थानीय जनता के साथ व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। शाम 4 बजे पुन्नण खड़ में लिंक रोड गाड़ा - डीम का उद्घाटन होगा। इसके बाद चवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। 6 मार्च को 10 बजे आनी विधानसभा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 11:45 पर कंड्डा में लिंक रोड कंडूगाड़ से जाओं का उद्घाटन होगा। 3 बजे आनी में सभी सरकारी विभाग के मुख्या के साथ पीडब्लूडी रेस्ट हॉउस में बैठक होगा ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके। इसके बाद शाम 5 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा आनी से सड़क मार्ग होते रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
Tags
# आनीप्रतिभा सिंह
# कांग्रेस
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कांग्रेस
Tags
आनीप्रतिभा सिंह,
कांग्रेस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment