रामपुर केदस बस रूट को घाटू तक चलाने बारे में किसान सभा निरमण्ड ने सौंपा मांग पत्र। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 29, 2023

    रामपुर केदस बस रूट को घाटू तक चलाने बारे में किसान सभा निरमण्ड ने सौंपा मांग पत्र।


    महेंद्र कौशिक ब्यूरो रिपोर्ट निरमण्ड।
    हिमाचल किसान सभा इकाई निरमण्ड के अध्यक्ष देवकी नन्द की अगुआई में एसडीएम निरमण्ड के मध्यम से उप मुख्यमंत्री एवम परिवहन मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार मुकेश अग्निहोत्री को एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें सभा द्वारा मांग की गई कि रामपुर से केदस रूट पर चलने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की दोनों बसों को जनहित में केदस से घाटू तक चलाया जाए। केदस से घाटू मात्र एक किलोमीटर दूर है। इस बस सेवा विस्तार से ग्राम पंचायत घाटू और शिली के सैंकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। उन्हें ज़रूरी सामान को अपने घर तक और आपातकाल में मरीजों को अस्पताल तक शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। सभा अध्यक्ष ने मीडिया को ज़ारी ब्यान में कहा है कि यदि यह मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो जल्द ही निरमण्ड बस स्टैण्ड पर क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों संग क्रमिक अनशन करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.